Tuesday, 1 January 2019

सर्दी, धूप, चाय और... तुम

सुबह सुबह
तुम्हारे साथ
आती है गुलाबी सर्दी
चाय
और गुनगुनी धूप,

पता नहीं तुम्हें
धूप अच्छी लगती है
या धूप में तुम,
पूछा नहीं कभी
ज़रूरत भी नहीं लगती,

मुझे तो सब
बराबर पसंद हैं,
सर्दी, धूप, चाय और...
तुम.

No comments:

Post a Comment