Sunday, 25 October 2015

गुलाबों के दरमियाँ....

हवा में से खुशबू निकल जाती है
तो बचती है कड़वाहट
नीम के पत्तों की
.
मगर जो पलते हैं
धतूरे पर
वो रहते हैं ग़ाफ़िल
गुलाबों के दरमियाँ भी
और उनकी सारी हवा
कड़वी ही रहती है....

No comments:

Post a Comment