उनींदी रातों में
पत्थर मार कर
तोड़ लेते हैं ठंडे चाँद को
और
उसके टुकड़ों को ग्लास में डाल लेते हैं,
.
बर्फ की तरह पिघलता है मन
चमकीली सी व्हिस्की में
और जहाँ दूर आसमान के हवाईजहाज सा
हिलता हुआ लगता है,
.
रात जितनी आगे बढ़ती है
यादें उतनी ही पीछे
और
हाथ उठा कर आँसू पोंछ देता है
दिल में बैठा हुआ बच्चा सा....
पत्थर मार कर
तोड़ लेते हैं ठंडे चाँद को
और
उसके टुकड़ों को ग्लास में डाल लेते हैं,
.
बर्फ की तरह पिघलता है मन
चमकीली सी व्हिस्की में
और जहाँ दूर आसमान के हवाईजहाज सा
हिलता हुआ लगता है,
.
रात जितनी आगे बढ़ती है
यादें उतनी ही पीछे
और
हाथ उठा कर आँसू पोंछ देता है
दिल में बैठा हुआ बच्चा सा....
No comments:
Post a Comment